Fisherman Go! एक फिशिंग या मछलीमार गेम है, जो काफी हद तक इसी प्रकार के अन्य गेम, जैसे कि GO Fish या The Fish Master! से काफी मिलता-जुलता है। इसमें आपका काम होता है एक वृद्ध मछुआरे की मदद करना ताकि वह पानी में हुक सही ढंग से फेंक सके और ज्यादा से ज्यादा समुद्री मछलियों को पकड़ सके।
इसमें फ़िशिंग रील का नियंत्रण करना अत्यंत ही सरल होता है। आपको बस एक ही काम करना होता है और वह है अपने Android के स्क्रीन पर टैप करना और यह सुनिश्चित करना कि मछुआरे अपना हुक फेंक सके। रील स्वतः ही खुले लगेगा और तबतक खुलता रहेगा जबतक हुक गहरे पानी तक न पहुँच जाए। एक बार यह काम हो गया तो फिर अपनी उंगली को बायीं या दायीं ओर सरकाकर आप ज्यादा से ज्यादा मछलियाँ पकड़ सकते हैं।
आपको इस काम पर काफ़ी ध्यान देना होगा और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में दुर्लभ प्रजाति की मछलियाँ पकड़नी होंगी, क्योंकि इससे आपको ज़्यादा अंक हासिल होंगे। मछली पकड़ने के अपने ट्रिप के दौरान आपको जो पैसे हासिल होंगे, उनका उपयोग करते हुए आप अपनी फ़िशिंग रील को अपग्रेड कर सकते हैं, अपने हुक को और मज़बूत बना सकते हैं (जिससे आपको ज़्यादा मछलियाँ पकड़ने में मदद मिलेगी), या फिर अपनी आमदनी को बढ़ाकर कई गुणा कर सकते हैं।
Fisherman Go! में एक और विशिष्टता यह है कि आप इसमें उन सभी अलग-अलग मछलियों की प्रजातियाँ भी देख सकते हैं, जिन्हें आप पकड़ते हैं। इसमें मछलियाँ दुर्लभ एवं आम दो संवर्गों में विभाजित होती हैं। वैसे यह न भूलें कि दुर्लभ मछलियों की अहमियत और दर्जा आम मछलियों की तुलना में ज्यादा होता है।
यदि आप अलग-अलग प्रकार के समुद्री जीवों के साथ खेलना चाहते हैं, और एक छोटे से नाव पर सवार होकर समुद्र के बीच पहुँचना चाहते हैं तो Fisherman Go! निश्चित रूप से आपके लिए एक उपयुक्त एप्प है। यह सरल, सुरुचिपूर्ण एवं अत्यंत ही आकर्षक गेम घंटों आपका मनोरंजन कर सकता है और इस मनोरंजन के लिए आपको किसी भी वास्तविक मछली को पकड़ने या मारने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Fisherman Go! के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी